पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के गोसाईंगंज के बरुआ निवासी मजदूर मोहित रावत (27) ने बुधवार को गले में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी के डिगडिगा निवासी मोहित के पिता बेचालाल की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी मौत के बाद मोहित अपनी मां के साथ गोसाईंगंज के बरुआ में रहने लगा।
बुधवार को मोहित ने फतेहपुर में गोमती नदी के पास सड़क किनारे चिलबिल के पेड़ से गमछे से फंदा लगा कर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। गंगागंज चौकी प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।