फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी।
लखनऊ। वॉल्व्स एफसी ने 12वीं ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग में बुधवार को वॉइडवेकर्स एफसी को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। वॉल्व्स की ओर से रोहतक ने 47वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। यह गोल निर्णायक साबित हुआ और वॉल्व्स ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले हाफ में दोनों टीमों को गोल करने में सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही वॉल्व्स ने आक्रामक रुख अपनाया। मैच के 47वें मिनट में रोहतक ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद वॉइडवेकर्स ने बराबरी के लिए प्रयास किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
आज दो मुकाबले खेले जाएंगे
लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में एलएमसी एफसी का सामना अवध यूनाइटेड एफसी से होगा। दूसरे मुकाबले में अल्फा और इंद्रा एकेडमी एफसी की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों मुकाबले ला-मार्टीनियर कॉलेज स्थित बेकर्स ग्राउंड पर खेले जाएंगे।
फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी।
फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी।
फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी।