फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बिना डिग्री वाले डॉक्टर कर रहे हैं महिलाओं की सर्जरी

Mon, 05 Jan 2015 11:00 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक और यूनानी डॉक्टर महिलाओं की सर्जरी कर रहे हैं। बीपीएल परिवारों के लिए शुरू की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) से जुड़े निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम में यह खेल चल रहा है।
विज्ञापन


आरएसबीवाई से जुड़ी बीमा कंपनियों ने भी इसे मौन स्वीकृति दे रखी है। आरएसबीवाई के अफसरों ने भी इस गड़बड़ी को स्वीकार किया है। पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की गई है। पिछले दिनों सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी में सामने आया कि आरएसबीवाई से संबद्ध नर्सिंग होम में एमबीबीएस, बाल रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक और यूनानी डॉक्टर महिलाओं की सर्जरी कर रहे हैं।

गोंडा और सुल्तानपुर जिले में 1 जनवरी से 31 मार्च 2014 तक हुई 51 में से आधी से अधिक सर्जरी ऐसे डॉक्टरों ने की जिनके पास एमएस की डिग्री या डीजीओ डिप्लोमा नहीं है। अपर निदेशक व स्टेट नोडल अधिकारी आरएसबीवाई डॉ. पीएन सिंह से शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि इस योजना में निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम को मनमाने ढंग से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतर नर्सिंग होम में योग्य व डिग्रीधारक चिकित्सक नहीं हैं और न ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं। डॉ. पीएन सिंह ने भी 8 दिसंबर 2014 को जारी पत्र में अनधिकृत डिग्रीधारकों द्वारा स्त्री-प्रसूति रोगों के उपचार और ऑपरेशन करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंची शिकायत

अधिकतर नर्सिंग होम में योग्य व डिग्रीधारक चिकित्सक नहीं हैं और न ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं। डॉ. पीएन सिंह ने भी 8 दिसंबर 2014 को जारी पत्र में अनधिकृत डिग्रीधारकों द्वारा स्त्री-प्रसूति रोगों के उपचार और ऑपरेशन करने की बात स्वीकार की है।

इस मामले में 25 अगस्त 2014 को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया था। इसकी प्रतिलिपि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए सचिव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय को भेज दिया।

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने पर 18 सितंबर 2014 को एमसीआई ने स्टेट मेडिकल काउंसिल को इस मामले में कार्रवाई के लिए लिखा। सीएम कार्यालय ने प्रमुख सचिव श्रम को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है।

आरएसबीवाई के सीईओ आलोक कुमार कहते हैं कि अनधिकृत चिकित्सकों के ऑपरेशन व सर्जरी किए जाने का मामला जानकारी में आया है। जो भी नर्सिंग होम गलत तरीके से आरएसबीवाई से संबद्ध हुए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें