फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर व्यक्ति को कराएंगे रामलला के दर्शन

Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा है कि जिले के प्रत्येक व्यक्ति को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए जिले के सभी मंडलों से एक-एक बस प्रत्येक रविवार को जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री ने कहा कि प्रत्येक रायबरेलीवासी को अयोध्या दर्शन कराने का संकल्प लिया गया है। जब तक एक-एक व्यक्ति को अयोध्या दर्शन नहीं करा देंगे, तब तक यह निशुल्क बस सेवा जारी रहेगी। इस यात्रा के संयोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी लोग अपने मंडल के अध्यक्ष को अपना नाम नोट करवा दें, जिससे कि आवश्यकता अनुसार बस की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सुरेंद्र बहादुर सिंह दाढ़ी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष आरबी सिंह, अजय त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें