- आत्महत्या से पहले दोस्तों के साथ पी थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। जब सब मुझसे नाखुश है तो मैं जीकर क्या करूंगा...। मोबाइल पर व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर युवक फंदे से लटक गया। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
बीबीडी इलाके के लोनापुर में हिमांशु (19) अपने नाना के घर पर रहकर प्राइवेट काम करते थे। उनके मामा सोनू के मुताबिक कि शुक्रवार सुबह हिमांशु घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था। उसने दोस्तों के साथ शराब पी और व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया। इसमें लिखा था कि जब सब मुझसे नाखुश हैं तो मैं जीकर क्या करूंगा। शराब के नशे में दोपहर में वह लौटा और कमरे में चला गया।
कुछ देर बाद जब नानी कमलो खाने के लिए बुलाने गईं तो उनकी चीख निकल गईं। हिमांशु छत पर लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। परिवार में पिता विजय शंकर, मां देसरानी व एक छोटी बहन है।