लखनऊ। तालकटोरा इलाके की महिला ने अपने पूर्व वाहन चालक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने और घर से नकदी व जेवर लेकर भागने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला के अनुसार राजस्थान के झुंझनू का रहने वाला हनुमान सिंह पिछले तीन वर्ष से उनकी गाड़ी चलाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने मां की बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के लिए पांच लाख रुपये उधार ले लिए। फिर पांच महीने बाद आरोपी घर से जेवर और 50 हजार रुपये चुराकर भाग गया। उन्होंने आरोपी से संपर्क कर अपनी रकम मांगी तो उसने उन्हें आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये और मांगे। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है।