फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चलती बाइक में लगी आग, चालक बचा

Tue, 06 Jan 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक चौराहे पर जलती बाइक। 
विज्ञापन
लखनऊ। पालीटेक्निक चौराहे के पास सोमवार सुबह चलती हुई बाइक में आग लग गई। चालक ने बाइक रोककर किसी तरह खुद को बचाया। वहां मौजूद सिपाही ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या के मुताबिक इंदिरानगर के मुंशी पुरवा निवासी कार वॉशिंग सेंटर मालिक सोनू राजपूत परिवार के साथ रहते हैं। वह सुबह करीब 10 बजे निजी काम से कलेवा से पॉलिटेक्निक चौराहे की ओर जा रहे थे। इस बीच पॉलिटेक्निक चौराहे के पास उनकी बाइक में आग लग गई। सोनू ने बाइक रोकी और भागकर जान बचाई। इस बीच वहां ड्यूटी पर मौजूद सिपाही निरंकुश कुमार ने आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, पर बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। इंस्पेक्टर के अनुसार, आशंका है कि तार की स्पार्किंग से बाइक में आग लगी थी। मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची थी, पर तब तक आग बुझ चुकी थी।

पॉलीटेक्निक चौराहे पर जलती बाइक। 

पॉलीटेक्निक चौराहे पर जलती बाइक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें