सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि मेरठ के हाशिमपुरा और मलियाना के दंगा पीड़ितों की सुध लेना कहां से वोट बैंक की राजनीति हो गई।
उन्होंने पूछा है पीड़ितों की मदद करने से कौन सा पहाड़ टूट गया?
पीड़ितों की मदद और न्याय के आश्वासन पर भाजपा द्वारा अंगुली उठाने पर उन्होंने कहा, दंगा पीड़ितों ने अपना दर्द नेताजी से बयां किया था। वे 28 वर्षों से उत्पीड़न के शिकार रहे हैं।