फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: मार्च में ही सूरज ने उगली आग, प्रयागराज में पारा 40 पार, 24 डिग्री के ऊपर गया न्यूनतम तापमान

Sat, 30 Mar 2024 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी का मौसम एकदम से गर्म हो गया है। बीते कई दिनों से यूपी में किसी ना किसी शहर का पारा 40 के पार जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भविष्यवाणी की है। 
विज्ञापन
दोपहर की धूप मई और जून जैसी होने लगी है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के मौसम में मई का एहसास हो रहा है। प्रदेश में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी की तल्खी से शनिवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। तीखी धूप के बीच प्रयागराज में अधिकतम पारा 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी और आगरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार जाकर क्रमश: 40.3 और 40.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच पारा पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बना हुआ है और लोग चढ़ती गर्मी से अभी से परेशान होने लगे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में लखीमपुर खीरी में रात सबसे गर्म रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 मार्च की अपेक्षा इसमें तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फतेहगढ़ में न्यूतम तापमान 24 डिग्री पर स्थिर रहा, जबकि प्रयागराज व हरदोई में यह 24 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। 

मिल सकती है राहत 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत मिलेगी और पारे में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें