फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, गलन से मिली राहत, सोमवार की रात से एक बार फिर बदलेगा मौसम

Sat, 10 Feb 2024 10:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में शनिवार को तेज धूप रही। पछुआ हवाओं का असर कम होने से तापमान बढ़ा।आने वाले दो दिनों में प्रदेश वासियों को गलन से राहत मिलेगी। उसके बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा। 
विज्ञापन
धूप निकलने से मिली राहत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी तेज पछुआ हवाओं का दौर शनिवार को थम गया। इसके साथ ही गर्म पुरवा हवा चलने लगी है। इसके कारण रविवार और सोमवार की शाम तक गलन से राहत रहने के आसार हैं। सोमवार को देर रात से फिर मौसम बदलेगा और प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू होगी।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार को देर शाम विंंध्य क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश का दौर आरम्भ होने के आसार हैं। साथ ही 13-14 फरवरी को पूर्वांचल के दक्षिणी इलाकों एवं बुन्देलखंड में भी बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर 15 फरवरी से मौसम पुनः शुष्क हो जाने की संभावना है। यद्यपि प्रदेश के तराई एवं संलग्न मध्यवर्ती हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बाबजूद मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

आगामी चार-पांच दिनों में चढ़ेगा पारा
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सम्भावित भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3-5°C जबकि अधिकतम तापमान में 2-3°C का क्रमिक उछाल आने की संभावना है| शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से ऊप चढ़ने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 26.5 डिग्री के बीच रहा। सामान्य से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रही। रात के पारे में अभी गिरावट बरकरार है। यह 5.4 से 11 डिग्री के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार को इसमें वृद्धि होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें