फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: सुस्त हुए मानसून से प्रदेश में उछला पारा, 41 के करीब पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने बताई वजह

Fri, 19 Jul 2024 10:18 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में मौसम बदल गया है। बारिश की वजह गर्मी और उमस अपने तेवर दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कानपुर में पारा 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप निकल रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई का तीसरा सप्ताह है और प्रदेश में मानसून के सुस्त पड़ जाने से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोग मायूस हैं। उमस और गर्मी भी अपना तेवर दिखा रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी से राहत की उम्मीद लगाए लोग परेशान रहे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 जुलाई से मानसून के अपने सामान्य स्थिति में आने पर प्रदेश में प्रभावी बारिश की उम्मीद है। हालांकि इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई। मेरठ में 50 मिमी, हरदोई में 24 मिमी और नजीबाबाद में 12 मिमी. बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में बृहस्पतिवार को दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो कानपुर में 40.8 डिग्री, प्रयागराज में 39.8 डिग्री और बस्ती में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात में बस्ती में सबसे कम 24.5 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर में 26 डिग्री, बाराबंकी व फतेहपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

तराई व पश्चिमी यूपी में है वज्रपात की चेतावनी
शुक्रवार को प्रदेश के तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, एस. के. नगर, बस्ती के अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें