फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मौसम: चटख धूप और पुरवा हवा ने चढ़ाया पूरे प्रदेश का पारा, आज शाम से फिर बिगड़ेगा मौसम

Mon, 12 Feb 2024 09:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather of UP:तेज धूप और मंद हवाओं के चलते पूरे यूपी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश होने का पूर्वानुमान प्रकट किया है। 
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में तेज धूप खिल रही है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुरवा हवा चलने के कारण चटख धूप की तल्खी फरवरी में ही गर्मी का अहसास कराने लगी है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी क्रमिक वृद्धि का दौर शुरू हो गया है। इन सबके बीच मौसम विभाग ने सोमवार शाम से प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार जताए हैं। यह बारिश कहीं हल्की तो कहीं बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में पारे में तेजी का ये दौर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 11 डिग्री के बीच रहा, जबकि दिन का तापमान ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक रहा। बहराइच में सर्वाधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि से जुड़े जानकार लोगों का कहना है कि यदि इतनी तेज धूप बनी रहेगी तो इसका असर गेहूं की फसल पर बढ़ेगा। फसल के लिए आवश्यक है कि अभी सर्दी पड़ती रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें