फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ हवा से रात का पारा लुढ़का, चार डिग्री तक गिरा तापमान

Sat, 24 Feb 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के कई इलाकों में रात के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट देखी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में फिलहाल मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
सुबह कोहरे की चादर देखी गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवा का असर रात के पारे पर दिख रहा है। न्यूनतम तापमान प्रदेश के कई इलाकों में गिरा। इसमें चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में फिलहाल ऐसा ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी में बृहस्पतिवार को रात का पारा 15 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को ये 12 डिग्री रहा। इसी तरह कानपुर शहर में 12.6 से 9.6 डिग्री हो गया। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। बहराइच में ये 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अयोध्या में तापमान 14 डिग्री से लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव धूप खिलने के कारण नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान प्रदेश में 23 डिग्री से 29..4 डिग्री के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 27 को पूरे प्रदेश में हवा, बारिश, गरज-चमक के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें