फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट, मौसम विज्ञानी बोले- अभी जारी रहेगी वर्षा

Wed, 03 Jul 2024 12:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में मानसून की दस्तक के बाद से ही बारिश का दौर जारी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि अभी बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मानसून की दस्तक के बाद से ही लगातार बारिश जारी है। बुधवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होती रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बहराइच में 150 मिमी. बारिश हुई। गोरखपुर में 140, खीरी में 110, सीतापुर में 80 मिमी और श्रावस्ती में 70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 5.7 डिग्री तक लुढ़क गया। न्यूनतम पारे में भी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें - बिहार के उप मुख्यमंत्री ने सरयू तट से राम मंदिर तक की पदयात्रा, रामलला को समर्पित की अपनी पगड़ी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: मुख्यमंत्री योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा दिलाएंगे
विज्ञापन


गोंडा-अयोध्या समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने कई शहरों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत जिले शामिल हैं।

इन शहरों में 30 से नीचे रहा पारा
शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
गोरखपुर 28.6
बलिया  28.5
चुर्क 29.4
बरेली 28.6
शाहजहांपुर 28.8
मुरादाबाद 29.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें