फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, सर्दी का असर हो रहा कम, अब ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 24 Feb 2025 09:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं से अभी हल्की ठंड महसूस हो रही है। पश्चिमी यूपी में सुबह व रात में ठंडी के साथ दिन में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा है।
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को यूपी के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहा और सुबह तराई के जिलों में हल्का कोहरा रहा है। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम सुबह व शाम सर्दी और दिन में गर्मी का एहसास करा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं से अभी हल्की ठंड महसूस हो रही है। पश्चिमी यूपी में सुबह व रात में ठंडी के साथ दिन में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा है, जबकि पूर्वी यूपी में अभी ठंडी हवाओं का असर देखा जा सकता है। फरवरी के अंतिम दिनों व मार्च के शुरुआत में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी।

वाराणसी रहा सबसे गर्म
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा, लेकिन वाराणसी में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रयागराज में 29.9, फतेहपुर में 29.4, कानपुर में 29.6, झांसी में 29.7, हमीरपुर में 29.2 लखनऊ में 28.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें