फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी में घना कोहरा और गलन बढ़ी, मौसम विज्ञानी बोले- हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार

Mon, 02 Jan 2023 10:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में घना कोहरा और गलन कहर ढा रही है। सोमवार की सुबह भी घने कोहरे के आगोश में रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोल्ड डे कंडीशन के आसार नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में मौसम के तीखे तेवर बरकरार हैं। साल के पहले दिन की तरह आज सोमवार को भी सुबह घने कोहरे के आगोश में रही। पूरे दिन गलन बरकरार रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


इसके एक दिन पहले नए वर्ष के पहले दिन भी सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह 5.30 से 8.30 बजे तक दृश्यता 100 मीटर रही। दोपहर 12 बजे के करीब हल्की धूप निकली, लेकिन दिनभर कोहरे का असर रहा। इससे गलन बरकरार रही। दिन के तापमान में विशेष अंतर नहीं रहा, लेकिन रात के पारे में बढ़ोतरी दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें - शिवपाल को जोड़ने के बाद यादवलैंड में नए सिरे से सियासी जमीन तैयार कर रहे अखिलेश, ये है रणनीति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज लखनऊ आएंगे बीएल संतोष, बैठकों के दौर के साथ शुरू हो जाएगी बड़े चुनाव की तैयारी


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दो-तीन दिन में तेज और शुष्क हवाएं सर्दी के तेवर को और तीखा कर सकती हैं। आने वाले समय में लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिन का तापमान 18 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। दिन में ज्यादातर समय धूप न होने से गलन ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 9.3 के मुकाबले 12 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोल्ड डे कंडीशन के आसार नजर आ रहे हैं। घना कोहरा बना रहेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचआर रंजन के मुताबिक, सोमवार के बाद पारा गिरेगा और तेज व शुष्क हवाओं के कारण चुभने वाली ठंड बढ़ेगी।

29 दिसंबर से कोहरा छंटा ही नहीं
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन चढ़ने के साथ कोहरे के घनत्व में कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन अभी तक कोहरा पूरी तरह छंटा नहीं है। वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का अग्र भाग गुजर जाने के बाद सतही स्तर पर ठंडे पर्वतीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों से आने वाली शुष्क व ठंडी उत्तरी पश्चिमी पछुआ हवाओं के कारण अगले दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें