चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मस्कट जाने वाले ओमान
एयरलाइंस विमान के पायलट ने सोमवार को विमान ले जाने से मना कर दिया।
बताया
जा रहा है कि उसकी ड्यूटी का समय पूरा हो चुका था। विमान जाने में विलम्ब
होते देख यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
जब इसकी जानकारी एयर
लाइंस अधिकारियों को मिली तो उन्होंने विमान में तकनीकी खराबी बताकर सभी
153 यात्रियों को शांत कराया और एक निजी होटल में ठहराया।
सोमवार को मस्कट (दुबई) से ओमान एयरलाइंस की उड़ान (डब्ल्यूवाई-267)
सुबह 6:15 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट आती है।
सूत्रों की मानें तो सोमवार
को यह विमान डायवर्ट होकर यहां आने की जगह दिल्ली एयरपोर्ट चला गया।
वहां
मौसम खराब होने से कई घंटे खड़ा रहा और छह घंटे देरी से सवा बारह बजे अमौसी
एयरपोर्ट पहुंचा। इस बीच पायलट की ड्यूटी का समय खत्म हो चुका था।
जिस
कारण उसने उड़ान (डब्ल्यूवाई-268) ले जाने से मना कर दिया।
खराब मौसम का असरदिल्ली
में मौसम खराब होने से सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान संचालन बुरी तरह
प्रभावित रहा। सुबह के समय यहां सभी विमान सेवाएं अस्त व्यस्त हो गईं।
दिल्ली से सुबह 10:10 बजे लखनऊ आने वाली जेट एयरलाइंस की उड़ान तथा यहां से
10:40 बजे दिल्ली जाने वाली जेटएयर की उड़ान रद्द कर दी गई, जबकि कई
उड़ानें घंटों देर से लैंड हुई ।