फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर ट्रैफिक डायवर्जन

Tue, 25 Feb 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर 27 फरवरी को शहर के कई हिस्सों में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान संबंधित इलाकों में शोभायात्राएं समाप्त होने तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


•फतेहगंज गल्ला मंडी से दोपहर एक बजे निकलने वाली यात्रा गणेशगंज, नाका हिंडोला, गुरुद्वारा रोड, गौतम बुद्ध मार्ग, लाटूश रोड, कैसरबाग, नजीराबाद, घंटाघर पार्क से बताशे वाली गली होते हुए फिर फतेहगंज तक जाएगी।
•श्री कल्याण गिरी मंदिर हरदोई रोड ठाकुरगंज से एक बजे निकलने वाली शोभायात्रा झांकियों के साथ बालागंज चौराहे से यू टर्न मुड़कर ठाकुरगंज, तहसीनगंज, कोनेश्वर चौराहा, थाना चौक चौराहा से वापस मुड़कर उद्गम स्थल तक जाएगी।
विज्ञापन

•हुसैनगंज के मुरलीनगर शिव मंदिर से दोपहर दो बजे से शुरू हुई यात्रा हीवेट रोड, गौतम बुद्ध मार्ग, कैसरबाग चौराहा, मुरलीनगर रोड से होते हुए कैंट के उदयगंज स्थित शिव मंदिर तक जाएगी।
इधर से न गुजरें •हनुमान सेतु बंधा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर के बीच ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। •डालीगंज पुल के इक्का तांगा स्टैंड से बंधा रोड होते हुए वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें