फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर हर वार फेल, अब 'बुद्घि दांव' लाए अखिलेश

Mon, 24 Nov 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में वह विरोधियों को बुद्धि दांव से चित कर देंगे। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) राज्य सरकार के संरक्षक हैं। उनकी बात पर राज्य सरकार अमल करती रहेगी।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अपने निर्धारित समय से दो माह पहले बनकर तैयार हो जाएगा। इस एक्सप्रेस वे से किसानों, उद्यमियों और अन्य सभी लोगों का फायदा होगा। अच्छी सफाई पर कर्मचारियों को पचास लाख रुपये के इनाम दिए जाएंगे। पात्रों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाने के लिए विरोधी दल भी राज्य सरकार का साथ दें।

मुख्यमंत्री रविवार को शहर में रामपुर कारखाना देवरिया की विधायक और महिला कल्याण बाल पुष्टाहार संयुक्त समिति की चेयरपर्सन गजाला लारी के बेटे मंजर लारी के वलीमा में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से किसान अपने उत्पादों को आसानी से कम समय में शहर बिक्री के लिए ला सकेंगे। इससे किसानों को तो उनके उत्पादों का वाजिब मूल्य मिलेगा ही महंगाई पर भी नियंत्रण लगेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

इनाम के तौर पर दिये जाएंगे पचास लाख

अगले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारी चुनौती से कैसे निपटेंगे के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधियों को बुद्धि दांव से चित कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वार्डों में अच्छी सफाई करने वाले कर्मचारियों को इनाम के लिए पचास लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देंगे।

वार्ड वाइज सफाई कर्मचारियों का चयन कर उन्हें फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड प्राइज के रूप में नकद राशि मिलेगी। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का मानना है कि गरीबी और अशिक्षा दूर कर दी जाए तो प्रदेश की तरक्की हो जाएगी।

गरीबी दूर करने के लिए समाजवादी पेंशन योजना चालू की गई है। विरोधी दल भी इस योजना में पात्रों को लाभ दिलाने के लिए राज्य सरकार का साथ दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें