फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ढांचा ध्वंस मामले में मानेंगे कोर्ट का फैसला : पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार

Thu, 28 May 2020 06:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार
विज्ञापन

रामजन्मभूमि पर विवादित ढांचा ध्वंस को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत में चल रही सुनवाई अब अंतिम दौर में है। तलब किए गए 32 आरोपियों में से पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार गुरुवार को सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अदालत का निर्णय स्वीकार होगा। कहा कि हमें खुशी है कि एक विदेशी आक्रांता की निशानी को ध्वंस करने में हमारी भी भूमिका रही।

विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण को लेकर नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब विवादित ढांचा ध्वंस को लेकर सीबीआई की अदालत में चल रहे केस में भी 31 अगस्त तक सुनवाई पूरी की जानी है। अदालत में सभी आरोपियों से जिरह होनी है। कोर्ट ने 32 आरोपियों को हाजिर होने के लिए तलब किया है। पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने अयोध्या से लखनऊ के लिए निकलते वक्त कहा कि अदालत इस मामले में जो भी निर्णय देगी वह स्वीकार होगा।

अब यह सिद्ध हो चुका है कि वहां राममंदिर ही था, फिर भी केस बाबरी मस्जिद का चल रहा है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने बीती नौ नवंबर को हमारे हक में फैसला भी दिया है। अब मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। समतलीकरण चल रहा है लेकिन इस दौरान मिले अवशेष भी बता रहे हैं कि यहां रामलला का मंदिर ही था।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर सीबीआई की अदालत जो भी फैसला देगी वह मंजूर होगा। विनय कटियार ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए अंतिम सांस तक जो बन पड़ेगा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में दिव्य-भव्य रामलला का मंदिर बनेगा। लॉकडाउन समाप्त होते ही राममंदिर का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें