फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से बंद हो सकती है पानी की सप्लाई

Thu, 13 Mar 2014 11:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल कर्मचारी शहर की पेयजल आपूर्ति गुरुवार को ठप कर सकते हैं।
विज्ञापन


जलकल इंजीनियर एससन वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर दिए गए 48घंटे के अल्टीमेटम का समय गुरुवार को 12 बजे पूरा हो जाएगा।

साथी कर्मचारी की हत्या से आंदोलित जलकल कर्मचारियों को जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से 48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन सोमवार की रात दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद ही जलकल कर्मचारियों ने तय समय में हत्यारों के पकड़े न जाने पर पेयजल आपूर्ति ठप करने का अल्टीमेटम दिया था।

आश्वासन में दिए गए समय के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार जलकल कर्मचारियों ने ऐशबाग स्थित मुख्यालय में बैठक भी की थी।

इसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा गया था। इसमें तय समय में गिरफ्तारी न होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी गई थी।

जलकल विभाग के कर्मचारी नेता रुपेंद्र पांडेय व डीबी सिंह ने कहा कि गुरुवार को 12 बजे 48घंटे का समय पूरा हो जाएगा।

यदि उससे पहले हत्यारे नहीं पकड़े गए तो कर्मचारी कड़ा कदम उठाने को बाध्य होंगे। गुरुवार को 12 बजे के बाद कर्मचारियों की बैठक होगी और उसमें पेयजल आपूर्ति ठप करने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें