फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourism in UP: लखनऊ में शुरू की जाएगी जलक्रीड़ा गतिविधियां, खर्च किए जाएंगे इतने करोड़ रुपये

Tue, 03 Oct 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक, धार्मिक तथा पुरातात्विक महत्व के कई पर्यटन स्थलों को सजाया एवं संवारा जा रहा है। यहां शहीद पथ के निकट जहां एक ओर शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं अगली कड़ी में जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गोमती के किनारे लक्ष्मण पार्क के समीप 10 करोड़ रूपये की लागत से जल क्रीड़ा संबंधित सभी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलते ही लखनऊ के पर्यटन में जल क्रीड़ा गतिविधियां भी जुड़ जाएंगी।

विज्ञापन


यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में पर्यटकों के लिए विभिन्न आकर्षण के केन्द्र मौजूद हैं। जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक यहां साल भर आते रहते हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटक स्थलों के विकास के साथ ही ईको, रूरल, ऐडवेन्चर तथा युवा टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में लगे एक के बाद एक कई भूकंप के झटके, लोग सहमे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार ने जारी किए जातिगत आंकड़े: मायावती की मांग, केंद्र व यूपी की सरकार भी कराए जातीय जनगणना


जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश फिलहाल घरेलू पर्यटन के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर है। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि देश में आने वाला हर पर्यटक उत्तर प्रदेश आये। इसके साथ ही देशी-विदेशी पर्यटक जब भी भ्रमण पर निकलें उनकी पसंदीदा जगह उत्तर प्रदेश हो। इसको दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ में पर्यटन स्थलों के मामले में नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा और राज्य सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें