लखनऊ के वजीरगंज मुर्ग खाना, मछली मोहाल और बाग शेरजंग इलाकों के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इन इलाकों में संक्रामक रोग फैलने के 24 घंटे बाद सप्लाई किए गए पानी की जांच में 13 में से 10 नमूने फेल हो गए।
सभी नमूनों में क्लोरीन की मात्रा मानक से कम पाई गई। बृहस्पतिवार को इन इलाकों में 163 लोग दूषित पानी पीने से बीमार हो गए थे। इनमें 10 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। शुक्रवार को यहां 95 नए मरीज मिले।
वजीरगंज क्षेत्र के मुर्ग खाना, मछली मोहाल और बाग शेरजंग में मरीजों का मिलना कम नहीं हुआ है। वहीं जल संस्थान की ओर से सप्लाई किए गए पानी में क्लोरीन मानक से कम मिली है।
इसी का नतीजा हुआ कि शुक्रवार को भी वहां दो बार में सीएमओ कंट्रोल रूम की टीम ने 95 लोगों की जांच की और उन्हें दवाएं बांटी। एक टीम ने सुबह प्रभावित मोहल्लों का दौरा करने के बाद 55 लोगों को दवाएं दीं।