फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: कोलकाता से अयोध्या पहुंची वाटर मेट्रो, जल पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम की गई तेज

Tue, 12 Dec 2023 07:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

वाटर मेट्रो कोलकाता से अयोध्या पहुंच गई है। 16 नाविक इसे लेकर आए हैं। कहा जा रहा है कि 22 जनवरी को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंची वाटर मेट्रो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में अब जल पर्यटन को बढ़ावा देने की मुहिम तेज कर दी गई है। इसी क्रम में कलकत्ता से वाटर मेट्रो अयोध्या पहुंच गई है। इसे संत तुलसीदास घाट पर रोका गया है। 16 नाविक इसे लेकर कोलकाता से आए हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करेंगे। वे इस पर सवार होकर अयोध्या की आभा भी निहारेंगे। वातानुकूलित वाटर मेट्रो में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके लिए कोलकाता से लोहे की चादर लगी दो जेटी भी लाई जा रही है।

इसमें से एक गुप्तारघाट दूसरी अयोध्या में स्थापित की जाएगी। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की टीम भी देर शाम अयोध्या पहुंच गई है। इस वाटर मेट्रो का निर्माण कोलकाता के कोचीन शिपयार्ड में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें