फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को तरसे 10 लाख लोग, पानी के लिए भी हाहाकार

Sun, 25 May 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार सप्लाई न मिलने के कारण 44 डिग्री तापमान में जहां लोगों की रात जागते हुए कटी वहीं सुबह उन्हें पानी संकट से भी दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन


इसका असर शनिवार को 220 केवी लाइन में आई तकनीकी खराबी, केबल कटने, ट्रांसफार्मर जलने एवं उपकेंद्र ठप होने के रूप में सामने आया।

इससे करीब 10 लाख की आबादी परेशान हुई और कई उपकेंद्रों पर लोगों का गुस्सा भी फूटा। सबसे ज्यादा दिक्कत निलमथा के पीजीआई व हरदोई रोड के सरफराजगंज इलाके में हुई जहां 12-12 घंटे तक बिजली गुल रही।

इतना ही नहीं, बिजली की कटौती से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।

रात तीन बजे तक कटी रही बिजली

220 केवी ऊंचाहार से सरोजनीनगर लाइन में शुक्रवार दोपहर को आई तकनीकी खराबी के कारण अधिकतर इलाकों में तो शाम 7:30 बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई लेकिन विद्युत लोड अधिक होने के कारण अधिकतर उपकेंद्रों से 11 केवी फीडर से बिजली काटी गई।

यह कटौती शुक्रवार रात दो बजे तक चली। शुक्रवार शाम को 7 बजे पाटा नाला के पास 11 केवी केबल दो जगह कट गया।

इसके कारण 1000 केवीए व 400 के दो ट्रांसफार्मर ठप हो गए। इससे पाटा नाला, अकबरी गेट सहित आसपास के इलाकों में रात तीन बजे तक बिजली बंद रही।

इसके अलावा हरदोई रोड, सराय माली खां, डालीगंज व आलमबाग, तेलीबाग व नीलमथा और पीजीआई के आसपास के इलाकों में भी बिजली की किल्लत से लोग घंटो परेशान रहे।

उल्टा ऊंचाहार दौड़ने लगी बिजली

220 केवी ऊंचाहार-सरोजनीनगर लाइन में शुक्रवार को आई तकनीकी खराबी से लखनऊ से उल्टा बिजली ऊंचाहार पावर हाउस को दौड़ने लगी।

ऐन वक्त पर सरोजनीनगर के दो ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए, इससे बड़ा हादसा टलने के साथ ही बिजली ठप हो गई।

सूत्रों ने बताया कि सरोजनीनगर उपकेंद्र पर जो ट्रांसफार्मर 400 केवी बिजली को 220 केवी में तब्दील करते हैं उनकी ट्रिपिंग के कारण ही लखनऊ की गुल हुई थी।

दरअसल जिस वक्त लाइन में खराबी आई उससे ऊंचाहार पावर हाउस से आने वाली बिजली उल्टा वापस जाने लगी थी। 

जले ट्रांसफार्मर
आलमबाग 990 केवीए
सरफराजगंज 440 केवीए
सरायमाली खां 630 केवीए
डालीगंज 400 केवीए
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पानी के लिए तरसे लोग

राजधानी में बिजली आपूर्ति न होने से बाधित हुई जलापूर्ति दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी।

शनिवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में लोगों के नलों से पानी नहीं टपका। बिजली आपूर्ति बाधित होने से गऊघाट पंपिंग स्टेशन करीब एक घंटा ठप रहा। इसके चलते ऐशबाग और बालागंज जलकल से जुड़े इलाकों में शनिवार सुबह जबरदस्त पेयजल संकट रहा।

इसके अलावा ट्रांसगोमती के अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से टंकियां नहीं भर सकीं। इससे कहीं दस मिनट पानी आया तो कहीं बिल्कुल ही नहीं।

शनिवार को बिजली आपूर्ति ज्यादा तो नहीं गड़बड़ाई लेकिन दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही। गोमती नगर में बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुर्ह।

इंदिरा नगर व गोमती नगर की कई टंकियां भर नहीं सकीं। यही हाल शहर के कृष्णानगर, महानगर, आलमबाग, राजाजीपुरम, हुसैनगंज, हसनगंज समेत लगभग सभी इलाकों में रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें