फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी 'आफत' लोग बिजली और पानी के लिए झेल गए

Fri, 10 Jan 2014 09:30 AM IST
नरेश शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी की मामूली बारिश ने शहर के एक चौथाई हिस्से की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। इसके चलते लोग कड़ाके की ठंड में कंपकंपाते रहे और पानी को तरस गए।
विज्ञापन


गऊघाट उपकेंद्र इलाके में सामूहिक रूप से 14 हजार से अधिक कनेक्शन धारकों को आधा दिन तक बिजली नसीब नहीं हुई। जबकि एक दर्जन से अधिक 11 हजार  वोल्ट (11 केवी) के फीडर में आई खराबी से इंदिरानगर, रेजीडेंसी, फैजुल्लागंज, इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र में लोग सुबह से दोपहर तक बिजली को तरसते रहे।

33 केवी लाइन में खराबी आने से गऊघाट उपकेंद्र सुबह छह बजे ही ठप हो गया। इससे हरदोई रोड, बाबा हजाराबाग, निवाजगंज, नैपियर रोड कॉलोनी, राधाग्राम कॉलोनी, मल्लाही टोला, मुसाहबगंज, दौलतगंज सहित अन्य इलाकों की बिजली दोपहर दो बजे तक बंद रही।
विज्ञापन


एक्सईएन आशुतोष श्रीवास्तव के अनुसार दो बजे बिजली चालू हुई ही थी कि 25 मिनट बाद ही तार बंधी पतंग गिरने से दोबारा उपकेंद्र ठप हो गया।

रेजीडेंसी उपकेंद्र के 11 केवी फीडर सिटी स्टेशन, जल निगम, सूरजकुंड पार्क सुबह 7 बजे बंद हो गए, जिनको 10:30 बजे चालू किया जा सका।

यूपीआईएल उपकेंद्र के तहत राजेंद्रनगर टेलीफोन एक्सचेंज की बिजली गुल होने के कारण दूरसंचार व्यवस्था प्रभावित हुई। अमीनाबाद के चिकमंडी एवं आर सेंटर के ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सुबह से दोपहर तक लोगों को बिजली नहीं मिली।

पुराने लखनऊ के चौक, अकबरी गेट, अहियागंज, राजाबाजार, जगत नरायन रोड, नक्खास एवं अशर्फाबाद, एचएएल उपकेंद्र के लक्ष्मणपुरी फीडर और सेक्टर 25 इंदिरानगर उपकेंद्र इलाकों में बिजली संकट रहा।
 
ट्रांसफार्मर लुढ़का
डालीगंज खंड के फैजुल्लागंज उपकेंद्र इलाके में बृहस्पतिवार सुबह चबूतरे से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लुढ़कने के कारण बंधा रोड इलाके की बिजली ठप हुई।

यह घटना सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से हुई, जिससे शाम चार बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी।

इसी उपकेंद्र के केशवनगर, गौरभीट सहित अन्य आसपास के इलाकों में भी स्थानीय खराबी एवं तार टूटने से आपूर्ति में बाधा आई।

ठंडक से कटी बत्ती
बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह जानकीपुरम, अलीगंज, भरतनगर, सीतापुर रोड, डालीगंज, गोमतीनगर के उन इलाकों की बिजली कटी, जिनके 11 केवी फीडर ओवर लोड हुए।

इलाकाई इंजीनियर के अनुसार, ठंड बढ़ने से रूम हीटर और पानी गरम करने वाले हीटर आदि उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ गया है। इसके कारण 11 केवी लाइन ओवर लोड होने से उनके फ्यूज उड़ने का सिलसिला बढ़ गया है।
विज्ञापन


वहीं, ट्रांसफार्मर भी खराब होने लगे हैं। इसीलिए फीडर के ओवर लोड होेने पर उनको बंद कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें