लखनऊ। नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में लोहिया नगर प्रखंड की हुई बृहस्पतिवार को हुई मासिक बैठक में विकास नगर अग्निकांड के दौरान साहस और दिखाने वाले 21 वार्डन को अदम्य साहस सम्मान से नवाजा गया, जबकि 15 वार्डन को पदोन्नति आदेश देकर सम्मानित किया गया।
चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना के दिन आग बुझाने के दौरान घायल हुए पोस्ट वार्डन-3 ऋषि श्रीवास्तव को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी, सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे, डिविजनल वार्डन सुनील तिवारी, आशीष कपूर, कमलेश सिंह, शोएब जली, सौरभ अग्रवाल, आमिर अब्बास को ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
बैठक में प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे ने वार्डनों की बहादुरी की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया। डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी ने डिविजनल वार्डन सुनील तिवारी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। अंत में डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी एवं डिप्टी डिविजनल डॉ. पंकज ने मुख्य अतिथियों एवं अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए वार्डन।
सम्मानित किए गए वार्डन।