रजनीश कुमार ने कहा कि वॉलमार्ट स्थानीय छोटे किसानों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए सीधा उनसे माल खरीदकर स्टोर में बेच रहा है। जो उत्पाद स्टोर में सीधे नहीं बिकते हैं, उन्हें जरूरतमंद ग्राहक, होटल, रेस्तरां तक सीधा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों, छोटे उद्यमियों के लिए कंपनी ने सुनहरा यूपी कार्यक्रम भी लागू किया है।
प्रदेश में पहली बार ऐसा व्यवस्था
रजनीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब निवेशकों से सरकार सीधा संवाद कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव अविनाश कुमार खुद निवेशकों को नियमित रूप से फोन कर एमओयू को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरकार के सिंगल विंडो की तारीफ करते हुए कहा कि इंवेस्टर्स समिट में उन्होंने जो एमओयू साइन किया था, उस पर काफी काम आगे बढ़ा है।