फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को दीजिए अब डिजिटल श्रद्धांजलि, गृह मंत्रालय ने शुरू किया प्रोजेक्ट

Mon, 30 Jul 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शुरू किया गया पोर्टल
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देने का मन हो और उनके घर तक पहुंच न पाएं तो बड़ी निराशा होती है। पर, अब ऐसा नहीं होगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए व्यवस्था कर दी है। इसके लिए इसके लिए एक पोर्टल www.bharatkeveer.gov.in तैयार किया है।

विज्ञापन


इस पर किसी भी शहीद को डिजिटली फूलों का चक्र चढ़ा सकते हैं। यह पोर्टल देश भर में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके जरिए लोग शहीदों के परिवारीजनों को आर्थिक मदद भी दे सकते हैं।

यूपी में इस पोर्टल के प्रचार-प्रसार के लिए तकनीकी सेवाएं के अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष पांडेय ने सभी जोन के एडीजी, रेंज केआईजी व डीआईजी और सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि एक माह के भीतर थाने और शैक्षिक संस्थाओं में इस वेब पोर्टल का प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों व आम लोगों को डिजिटल पुष्पचक्र के माध्यम से भारत के वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पोर्टल पर ऐसे दें शहीदों को श्रद्धांजलि 

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा। पासवर्ड इंटर करते ही स्क्रीन पर शहीदों की तस्वीरें आने लगेंगी। वहीं, एक सर्च विकल्प भी आएगा, जहां नाम डालकर किसी भी शहीद को सर्च कर श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इसके साथ ही कुछ मैसेज भी दिखेंगे, जिसे सलेक्ट करने के बाद सबमिट करते ही चुनी गई तस्वीर पर एक हार और पुष्पचक्र आकर चढ़ जाएगा।

एक शहीद के परिवार को कर सकते हैं 15 लाख तक की मदद
इस वेब पोर्टल के जरिए एक शहीद के परिवार को 15 लाख रुपये तक की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा सैनिकों को भी आर्थिक मदद दे सकते हैं। इसके लिए भारत के वीर कार्पस फंड में ऑनलाइन पैसे जमा कर सकते हैं। यह पैसा बीएसफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, असम रायफल्स, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एनएसजी जैसी फोर्स के जवानों के शहीद होने पर उनके परिवारीजनों को दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें