फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश और तेज हवा से दीवार ढही, बच्ची की मौत, दादी जख्मी

विज्ञापन
जोया की फाइल फोटो और गिरी दीवार।
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज के भांडु टोला में शनिवार सुबह बारिश और तेज हवा से प्लॉट की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर छह वर्षीय जोया की मौत हो गई, जबकि उसकी 60 वर्षीय दादी नाजो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अंजनी सिंह ने बताया कि दीवार करीब 25 वर्ष पुरानी थी। सुबह करीब सात बजे नाजो पोती जोया के साथ दीवार के पास बैठी थीं। अचानक दीवार भरभराकर उन पर गिर गई। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों और पुलिस ने करीब आधे घंटे तक मलबा हटाया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया। वहां जोया ने दम तोड़ दिया और नाजो की हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर के अनुसार, घरवालों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जोया की फाइल फोटो और गिरी दीवार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें