फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समेत इन ट्रेनों में वेटिंग शुरू, दिवाली बाद तेजस बनेगी लौटने वालों की मददगार, देखें-किराया

Tue, 24 Sep 2019 05:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए नियमित ट्रेनों में कंफर्म सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। ऐसे में तेजस एक्सप्रेस आपको राहत देगी। फ्लाइट की तुलना में इसका टिकट है। जहां, तेजस का टिकट जहां 1,865 रुपये तक में मिल रहा है, वहीं फ्लाइट का किराया 6,754 रुपये तक पहुंच गया है।

27 अक्तूबर को दीपावली है। दिल्ली में बड़ी संख्या में छात्र व नौकरीपेशा लोग रहते हैं, जो मुख्यतया: लखनऊ के रहने वाले हैं। त्यौहार मनाने के लिए घर आने के बाद लौटने में इन्हें ट्रेन में कंफर्म सीट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है। हालांकि, इस बार तेजस एक्सप्रेस राहत देगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीपावली बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए इस ट्रेन में न केवल सीटें हैं, बल्कि इनका किराया भी विमानों से कम है। 30 अक्तूबर को तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार व एग्जीक्यूटिव क्लास में क्रमश: 145 व 29 सीटें हैं। वहीं, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस में बंपर वेटिंग चल रही है।

ऐसे ही 31 अक्तूबर को तेजस की दोनों श्रेणियों में 343 और 35 सीटें खाली हैं, जबकि पहली नवंबर को 398 व 35 सीटें हैं। वहीं, इन तारीखों पर विमानों का किराया साढ़े तीन हजार से लेकर करीब सात हजार रुपये तक पहुंच गया है, जो 12 से 15 हजार तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें