फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पड़ीं बोगियां, बढ़ गई वेटिंग

Fri, 18 Oct 2013 01:30 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बोगियों की कमी और वेटिंग के आसमान छूते आंकड़े छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों पर भारी पड़ेंगे।
विज्ञापन


छठ पूजा मनाने के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की मारामारी मच गई है। हालात गर्मी की छुट्टियों जैसे हो गए हैं लेकिन रेलवे के पास इनसे निपटने के इंतजाम तक नहीं हैं।

नौ नवंबर को छठ पूजा होगी। मुख्य पर्व होने के कारण छठ पूजा पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में जमकर भीड़ उमड़ पड़ी है।

रेलवे ने आंख बंद कर उन ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग के टिकट बांट दिए हैं,जिनमें अतिरिक्त बोगियां नहीं लग सकती हैं।

इधर रेलवे के पास पहले से मौजूद अतिरिक्त बोगियां दशहरा और दीपावली के मौके पर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनों में इस्तेमाल हो रही हैं।

लखनऊ में खड़ीं अतिरिक्त बोगियों को दिल्ली मुख्यालय ने मंगवा लिया है। इन बोगियों से लखनऊ दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। बिहार जाने के लिए सबसे अधिक भीड़ पांच नवंबर को है।
विज्ञापन


वैशाली एक्सप्रेस जैसी मुख्य ट्रेनों में तो पांच से आठ नवंबर तक शयनयान श्रेणी के वेटिंग के टिकट मिलना ही बंद हो गए हैं। एसी तृतीय की वेटिंग भी 250 के ऊपर हो गई है। कोटा-पटना एक्सप्रेस के शयनयान श्रेणी के वेटिंग टिकट मिलना भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


बिहार के लिए लखनऊ से एकमात्र ट्रेन 15204 आरंभ होकर बरौनी तक जाती है। इसकी शयनयान श्रेणी में भी 250 से अधिक वेटिंग होने चुकी है।

इस ट्रेन में यदि एक अतिरिक्त बोगी लग भी जाए तो भी करीब 180 यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ेगा। इसी तरह बलिया और देवरिया की ओर जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस की एसी तृतीय और शयनयान श्रेणी में लंबी वेटिंग चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें