फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप प्रदेश प्रमुख सहित आठ कार्यकर्ता गिरफ्तार

Fri, 18 Oct 2013 01:23 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने चारबाग स्टेशन पर अयोध्या संकल्प सभा के तहत धरना देने पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इनमें विहिप के प्रदेश प्रमुख सहित आठ कार्यकर्ता शामिल हैं। जीआरपी की माने तो इन कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर प्रदर्शन करके व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया।

प्रदेश प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा के अनुसार सरकार ने अयोध्या में संगठन के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया है जो राम भक्त अयोध्या आ रहे उनको गिरफ्तार करके प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी के विरोध में चारबाग स्टेशन पर हुंकार सभा और धरना का आयोजन किया गया, जिसमें काफी कार्यकर्ता पहुंचे।

सभा को मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में संकल्प सभा पर रोक लगाकर सरकार ने हिंदू समाज की भावनाओं को भड़काने का काम किया है। हिंदू समाज इस प्रतिबंध को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जीआरपी इंसपेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर सभा करने के आरोप में प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा के अलावा प्रमोद कुमार अवस्थी, कृपा शंकर पांडेय, देवाशीष, मनीष शर्मा, अशीष अवस्थी, भोला यादव एवं मनीष त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अयोध्या की हर हलचल जानने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें