फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हिल स्टेशन की सैर पर 'वेटिंग' की मार, लखनऊ से उत्तराखंड-हिमाचल जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 10 Jun 2025 04:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रेनों की लंबी वेटिंग होने से गर्मियों में हिल स्टेशन पर जाने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। वहीं, विमानों का किराया भी महंगा होता जा रहा है। 
विज्ञापन
ट्रेन ( प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों की लंबी वेटिंग से गर्मी की छुट्टियों का मजा किरकिरा हो रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू जाकर पर्वतों की सैर की योजना पर पानी फिर रहा है। वेटिंग का आंकड़ा 146 तक पहुंच गया है। वहीं विमानों का किराया भी महंगा होने लगा हैं।

विज्ञापन

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में अभिभावकों ने बच्चों संग हिल स्टेशनों की सैर की योजना बनाई, लेकिन ट्रेनों में वेटिंग के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ से देहरादून जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को सीटें फुल हैं।

ये भी पढ़े- UP: महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, पर्यटन स्थल का करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


थर्ड एसी में क्रमशः 24, 35, 30 वेटिंग चल रही है। वाराणसी देहरादून एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट चल रहा है तथा थर्ड एसी में सोमवार को 25 वेटिंग व उसके आगे सीटें फुल हैं। वहीं वंदेभारत एक्सप्रेस की चेयरकार में मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को 86, 118, 82 वेटिंग चल रही है। लखनऊ से काठगोदाम जाने वाली जंक्शन काठगोदाम एक्सप्रेस की स्लीपर में बुधवार को 146 एवं थर्ड एसी में 86 वेटिंग है। बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर फुल है तथा थर्ड एसी में अगले तीन दिन 39, 43, 45 वेटिंग है।

ये भी पढ़े- मोदी सरकार के 11 साल: सीएम योगी बोले- नया भारत शांति की रट नहीं लगाता... ऑपरेशन सिंदूर से मुंहतोड़ जवाब देता है


146 तक पहुंची वेटिंग, विमानों का किराया भी महंगा

स्लीपर फुल, एसी में वेटिंग :

हिमाचल प्रदेश जाने के लिए लखनऊ से पठानकोट जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस की स्लीपर में 99, थर्ड एसी में 31 वेटिंग है। बेगमपुरा की स्लीपर फुल है, थर्ड एसी में भी सीटें नहीं हैं। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर अगले तीन दिन फुल है, थर्ड एसी में 32, 27, 28 वेटिंग चल रही है। लखनऊ से गुवाहाटी जाने वाली गोमतीनगर कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार को 72 व थर्ड एसी में 65 वेटिंग है। अवध आसाम एक्सप्रेस की स्लीपर में 56, 62, 48 वेटिंग है।

विमानों का किराया भी हो रहा महंगा :

हिल स्टेशन जाने वाले पैसेंजर विमानों का रुख भी कर रहे हैं। इससे फ्लाइटें महंगी होने लगी हैं। लखनऊ से जम्मू जाने वाली कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 5,713 रुपये से 9,600 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि श्रीनगर की सीधी उड़ान पहली जुलाई से शुरू होगी, जिसका टिकट 6,999 रुपये में है। लखनऊ से देहरादून की सीधी उड़ान का किराया 3,699 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन

छह स्पेशल ट्रेनों की जरूरत: दैनिक यात्री

एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल बताते हैं कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का खाका मार्च तक तैयार हो जाना चाहिए, लेकिन अफसर ऐसा नहीं करते। इसी से छुट्टियों में कन्फर्म सीटों का संकट होता है। लखनऊ से देहरादून, काठगोदाम, जम्मू, गुवाहाटी आदि जगहों के लिए कम से कम छह स्पेशल ट्रेनें चलाने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें