शुक्रवार को उद्घाटन समारोह के चलते लखनऊ जंक्शन पर चारबाग की ओर से जाने वाले यात्री कैब वे का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कैब वे बंद दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। पैसेंजर जंक्शन के मुख्य गेट से प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही आलमबाग की ओर से आने वाले यात्री मवैया की ओर से कैबवे के रास्ते आरपीएफ मालगोदाम चौकी के सामने गाड़ी पार्क कर प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकते हैं।
तेजस एक्सप्रेस के फायदे :
- 5 मिनट पहले तक बुक करा सकेंगे टिकट
- 25 लाख रुपये का मुफ्त बीमा पैसेंजरों को मिलेगा
- 6 दिन हफ्ते में चलेगी ट्रेन, मंगलवार को रहेगी बंद
- 60 दिन पहले करा सकेंगे रिजर्वेशन
- 6.15 घंटे में लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी ट्रेन
- 50 चेयरकार व 5 एग्जीक्यूटिव क्लास सीटें विदेशी पर्यटकों के लिए होंगी रिजर्व