आजमगढ़ के पूर्व सांसद रमाकांत यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि रमाकांत यादव के खिलाफ अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत मिली थी।
पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य अनुग्रह नारायण सिंह, राम जियावन व विनोद चौधरी ने शिकायतों के परीक्षण के बाद रमाकांत को तत्काल प्रभाव से पार्टी की सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।