फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 24 तारीख को न चूकें आप

Wed, 21 Aug 2013 12:03 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक-स्नातक निर्वाचक नामावलियों के घर-घर सत्यापन में छूटे मतदाताओं के लिए 24 अगस्त को शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिविर में मतदाता अपनी फोटो व अन्य जानकारी बीएलओ को मुहैया कराएंगे।
एडीएम व उपजिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि शिक्षक-स्नातक निर्वाचक नामावरियों का बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कराने का कार्य पूरा हो चुका है।

इसमें जो लोग अपनी फोटो बीएलओ को उपलब्ध नहीं करा सके हैं वे 24 अगस्त को आयोजित शिविर में फोटो सत्यापित करा सकते हैं।
सरोजनी नगर विधान सभा में सीएमएस आडीटोरियम, पश्चिम विधान सभा में कल्याण मंडप सहादतगंज टैक्सी स्टैंड, उत्तर में आईटी आई अलीगंज, पूर्व में विकास भवन इंदिरा नगर, मध्य में जिला निर्वाचन कार्यालय, और कैंट में यूपी स्टेट एग्रो बिल्डिंग विधान सभा मार्ग पर सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बीकेटी में नगर पंचायत इटौंजा व तहसील कार्यालय बीकेटी, मतदाता पंजीकरण केंद्र 169 बीकेटी विधान सभा क्षेत्र में नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज हनीमैन चौराहा में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें