राजधानी के सरकारी और ऐडेड स्कूलों में स्कूल प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी अनुराग यादव ने दो सितंबर तक सभी स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी के गठन के आदेश जारी कर दिए गए।
मंगलवार को जारी इन निर्देशों में साफ किया गया है कि नई कार्यकारिणी का गठन खुली बैठक से ही किया जाए।
ये निर्देश नगर आयुक्त, सभी खंड विकास अधिकारी के साथ सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए हैं। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के लागू होने के बाद स्कूलों की देखरेख के लिए स्कूल प्रबंध समिति की व्यवस्था की गई है।
ये समितियां स्कूल के दैनिक कामकाज पर नजर रखती हैं। साथ ही सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में इनका गठन अनिवार्य कर दिया गया है। पहले बनी समिति का कार्यकाल जून में ही खत्म हो चुका है।