फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक हत्याकांड: पत्नी को नगर निगम में नौकरी, परिवार को 25 लाख मुआवजा

Sun, 30 Sep 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
विज्ञापन

गोमती नगर विस्तार में सिपाही द्वारा गोली मार कर की गयी हत्या के बाद आक्रोशित पीड़ित परिवारजनों की मांगों को शासन की सहमति बाद पूरा किए जाने का भरोसा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दिलाया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक विवेक तिवारी के परिजनों के साथ हुई बातचीत के बाद शासन प्रशासन ने मृतक के परिवार को बतौर मदद राशि 25 लाख की धनराशि, पत्नी को नगर निगम में नौकरी दिलाए जाने और परिजनों की सहमति पर पूरे मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने पर सहमति बनने के बाद ही पीड़ित के परिजन अब रविवार को सुबह मृतक के शव का दाह संस्कार करने को राजी हुए हैं।

जिलाधिकारी ने पूरी घटना को अत्यंत दुखद मानते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की इस बात को भी मान लिया गया है कि मामले की जांच के लिए नए सिरे से एसआईटी टीम गठित होगी।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा मामले को हल्का करने को लिखी गयी प्राथमिकी को भी पीड़ित के परिजनों के आरोप के आधार पर नए सिरे से लिखाया जाएगा। जिलाधिकारी ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरा शासन प्रशासन दुख की इस घंटी में उनके साथ है और परिवारजनों की हर तरह की मदद मुहैया कराने को साथ खड़ा है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें