फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण का मुहूर्त नजदीक आने के साथ अगली तैयारी में जुटी विहिप, दिल्ली में बुलाई बैठक

Sat, 22 Feb 2020 04:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुहूर्त नजदीक आने के साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने भी भविष्य की भूमिका की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। इसके लिए विहिप ने देशभर के संगठन मंत्रियों को 18-19 मार्च को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। बैठक में मंदिर निर्माण पर ट्रस्ट के फैसलों को जमीन पर उतारने और उसे परवान चढ़ाने की योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन


विहिप की कोशिश राम मंदिर निर्माण के साथ हर हिंदू परिवार को भावनात्मक रूप से जोड़ने की है। इसीलिए उसने 25 मार्च से 7 अप्रैल तक देश में ‘राम महोत्सव’ का आयोजन करके गांव-गांव मंदिर पर माहौल बनाने की योजना पहले ही बना ली है।

जिन गांवों में 1989 में शिलापूजन हुआ था और पूजित शिलाएं अयोध्या गई थीं, वहां विशेष कार्यक्रम तथा हर ब्लॉक मुख्यालय पर कारसेवकों के सम्मान के जरिये लोगों से संपर्क व संवाद बढ़ाने की रणनीति तय कर ली है।
विज्ञापन


दिल्ली बैठक में इन फैसलों को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तय होगी और संगठन मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की जिम्मेदारी देते हुए टीम गठित करने का काम सौंपा जाएगा।

मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्सुकता को देखते हुए विहिप सचेत

मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्सुकता को देखते हुए विहिप सचेत हो गई है। उसकी कोशिश है कि निर्माण के दौरान अयोध्या आने वालों लोगों की भीड़ नियंत्रित रहे। ऐसा न हो कि शुरुआती दिनों में तो अयोध्या में बहुत भीड़ आ जाए और बाद में सन्नाटा छा जाए। इसीलिए विहिप की योजना जिला, क्षेत्र और प्रांतवार संख्या तय करके लोगों को अलग-अलग दिन बुलाने की है।

योजना है कि 1990 और 92 की तरह ही अलग-अलग क्षेत्रों की संख्या तय करके लोगों को बुलाया जाए। दिल्ली बैठक में मंदिर निर्माण के दौरान अयोध्या भेजे जाने वाले कारसेवकों की क्षेत्रवार संख्या और तरीका व तारीखों पर भी कार्ययोजना बनाई जाएगी।

देशभर में उन कार्यक्रमों का भी खाका खींचा जाएगा जिनसे अयोध्या के मंदिर निर्माण का उत्साह गांव-गांव बना रहे।
विज्ञापन

राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक बनेगा राम मंदिर

मंदिर आंदोलन से शुरू से जुड़े रहे और विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीष कहते हैं कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक होगा। इसके निर्माण में विहिप की भूमिका वैसी ही है, जैसी भगवान राम के साथ कोल-भीलों और वानर-भालुओं की थी।

जैसे वे जामवंत और सुग्रीव जैसे सेनापतियों के निर्देश पर काम करते थे, वैसे ही विहिप कार्यकर्ता संतों के निर्देश पर मंदिर आंदोलन में काम करते रहे हैं।

अब जब मंदिर निर्माण की घड़ी सामने आ गई है, तो सेवक के रूप में हमारी भूमिका बढ़ गई है। दिल्ली बैठक में संगठनात्मक मुद्दों के साथ इस पर भी विचार होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें