सरकार वाहनों के वीआईपी व फैंसी रजिस्ट्रेशन नंबरों के आवंटन की व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। परिवहन विभाग ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, उसमें सबसे पहले वीआईपी व फैंसी नंबरों की बोली लगेगी।
इसमें न बिकने वाले नंबरों को चार श्रेणियों में बांटकर बेचा जाएगा। साथ ही इन चारों श्रेणियों के नंबरों का शुल्क भी दोगुना करने का प्रस्ताव है।
सूबे में अभी वीआईपी व फैंसी नंबरों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इनके रेट पहले से ही तीन हजार, छह हजार, साढ़े सात हजार व 15 हजार रुपये तय हैं।
परिवहन विभाग के नए प्रस्ताव के मुताबिक तीन हजार वाले नंबर छह हजार के, छह हजार वाले 12 हजार, साढ़े सात हजार वाले 15 हजार और 15 हजार वाले नंबर 30 हजार रुपये के हो जाएंगे।
इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर कैबिनेट में लगेगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद यह व्यवस्था पूरे सूबे में लागू हो जाएगी।