शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी से सुनवाई होगी। राज्य सरकार और बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दबे व केके वेणुगोपाल पक्ष रखेंगे।
वहीं प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, अमित सिब्बल, प्रयाग त्रिपाठी, मनोज प्रसाद, रंजीता रोहतगी और सौरभ कृपाल पक्ष रखेंगे।
शासन ने अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि लचर पैरवी के कारण किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना न करना पड़े।
राज्य सरकार ने करीब 1.34 लाख शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया था, मगर इस फैसले के खिलाफ इसके बाद कुछ लोग कुछ इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए।