फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। अहिरनखेड़ा (मजरा कमालपुर बिचलका) गांव में रविवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हुए। मुकेश के सिर और हाथ में चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष के धर्मपाल व संजय के सिर, पीठ और हाथ में चोट लगी। घायलों को सीएचसी नगराम भेजा गया जहां से गंभीर रूप से घायल मुकेश को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, खाली पड़ी जमीन पर मुकेश घूरा डालते हैं। इसी जमीन पर परिवार के बाबूलाल कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में लिखित समझौता भी हुआ था। इसके बावजूद रविवार रात करीब 8:30 बजे फिर विवाद हो गया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मुकेश की तहरीर पर बाबूलाल, संजय, मंजीत, धर्मपाल व विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं संजय की पत्नी अंजू की तहरीर पर मुकेश, दुर्गेश, सुनील, अभिषेक व बेबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दोनों पक्षों के संजय व बाबूलाल सुनील व आलोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें