फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि में 40 सुरक्षा कर्मियों को हटाए जाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में कई वर्षों से तैनात करीब 40 सुरक्षा कर्मियों को बिना नोटिस हटाए जाने के आरोप पर सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। सुरक्षा कर्मियों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर धरना-प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में पहुंचे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा कर्मियों को वापस लेने और संबंधित एजेंसी को डिबार करने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी ने गार्डों को आश्वासन दिया कि कुलपति की एजेंसी अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। बाद में सुरक्षा कर्मियों और छात्रों ने कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा से भी मुलाकात की। कुलसचिव ने एजेंसी के निदेशक से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने आरोप लगाया कि हिंद सिक्योरिटी एजेंसी ने उन्हें बिना सूचना अचानक नौकरी से हटा दिया। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में कई महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दो साल पहले दी गई वर्दी गर्मी में पहनना मुश्किल है। इससे एलर्जी, दाने और चकत्ते हो जाते हैं। शिकायत के बावजूद वर्दी नहीं बदली गई।
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव बाबू, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, प्रिंस कुमार आदि ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर एजेंसी मालिक ने सुरक्षाकर्मियों को फोन पर जातिसूचक गालियां दीं। इसकी रिकॉर्डिंग प्रॉक्टर को सौंपने की बात कही गई।

सुरक्षाकर्मी को थाने से नोटिस
प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हसनगंज पुलिस ने हिंद सिक्योरिटी के सुरक्षा कर्मी अमन को बीएनएसएस की धारा 168 के तहत नोटिस दिया था। पुलिस ने प्रदर्शन से पठन-पाठन प्रभावित होने और लोकशांति भंग होने की आशंका जताई थी। वार्ता से समाधान निकालने की हिदायत दी गई थी। वहीं, विवि की एंबुलेंस के एक कर्मचारी ने भी समर्थन करने पर नौकरी से हटाने का आरोप लगाया।
किसी सुरक्षा कर्मी को नहीं हटाया जाएगा
एजेंसी के निदेशक को निर्देशित किया गया है कि सभी सुरक्षा कर्मियों को उनकी योग्यता के अनुरूप पद पर विभिन्न विभागों व छात्रावासों में समायोजित किया जाए। किसी भी सुरक्षाकर्मी को हटाया नहीं जाएगा। -प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लविवि
सुरक्षा गार्डों को हटाने का निर्णय कंपनी स्तर पर नहीं लिया गया था। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से निर्धारित 168 सेंटीमीटर की न्यूनतम कद सीमा के मानक के आधार पर की गई थी। -रामनिवास आर्यन चौधरी, संचालक, हिंद सिक्योरिटी फोर्स

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा कर्मियों और एनएसयूआई के लोगों से मिलने पहुंचे प्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें