फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवकों को अपहरणकर्ता समझकर ग्रामीणों ने घेरा, चोरी की निकली कार

Fri, 06 Feb 2026 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ीं स्कूल जा रहे बच्चों की साइकिल और चोरी की कार। 
विज्ञापन
मोहनलालगंज। क्षेत्र में बुधवार सुबह अपहरणकर्ता समझकर ग्रामीणों ने चोरी की कार में घूम रहे दो युवकों को घेर लिया। हालांकि, वे वहां से कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। कार की तलाशी में बीयर की केन, हथौड़ा और बिस्तर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे चार किशोर जैतीखेड़ा स्कूल जा रहे थे। सोहावा गांव के पास कार सवार दो युवकों ने उन्हें धमकाते हुए रोका। घबराए किशोर शोर मचाते हुए भाग निकले और ग्रामीणों को अपहरण के प्रयास की सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को घेर लिया, जो उस समय कार में तेल डाल रहे थे। ग्रामीण उनसे पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली। बरामद आरसी से पता चला कि कार अमेठी निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के नाम पर पंजीकृत है। राजेंद्र ने बताया कि कार उनके साले के बेटे अखिल के पास थी, जो 24 जनवरी को चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत भी उन्होंने ऑनलाइन दर्ज कराई थी। पुलिस को आशंका है कि दोनों युवक चोर थे और कार स्टार्ट न होने पर किशोरों से मदद मांगने के लिए बुलाया होगा। आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें