फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LKO एयरपोर्ट की 'दीवार' पर जमकर हुई मार

Fri, 03 Jan 2014 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर बाउंड्री वॉल के बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर फरुर्खाबाद छिलवाना गांव में बाउंड्री वॉल का काम शुरू ही हुआ था कि आरा किसान यूनियन के कुछ सदस्य और ग्रामीणों ने वहां धावा बोल दिया और जेसीबी को रोकने लगे।
विज्ञापन


मुआवजा बढ़ाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने पथराव तो किया ही उन्होंने एक जीप भी तोड़ दी। इस झड़प में थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

स्थिति को काबू में करने के लिए पीएसी दल के अलावा वहां और पुलिस बुलाई गई। फिलहाल ग्रामीण वहां नारेबाजी कर रहे हैं लेकिन भारी पुलिस की तैनाती में बाउंड्री वॉल का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें