वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत विजया बैंक अब तक
2627 गांवों को कवर कर चुका है।
यह जानकारी वित्तीय समावेशन के प्रभारी
महाप्रबंधक सतीश बल्लाल ने दी।
वे राजधानी में यूपी के बिजनेस
कोरेस्पॉन्डेंट व तकनीकी सहायता प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों के लिए
आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बैंक की योजना है कि
जून 2015 तक 215 स्थानों को और सम्मिलित करने की है। इनमें से एक तिहाई
जगहों को इसी माह के अंत तक शामिल करने की योजना है।
कहा बिजनेस
कोरेस्पॉन्डेंट की मदद से गांवों में लोगों को उनके दरवाजे पर बैंकिंग
सुविधा मुहैया कराई जा रही है।