फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, अकूत संपत्ति का खुलासा; देख खुली रह गई आंखें

Sun, 15 Dec 2024 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नोएडा विकास प्राधिकरण के तत्कालीन ओएसडी रवींद्र यादव के ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। उनके कई ठिकाने खंगाले। 
विज्ञापन
NDA के निलंबित ओएसडी रवींद्र यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में नोएडा विकास प्राधिकरण के तत्कालीन ओएसडी रवींद्र सिंह यादव के ठिकानों पर विजिलेंस ने शनिवार को छापेमारी की। टीम उनके नोएडा स्थित आवास और इटावा के स्कूल पहुंची। यहां काफी देर तक छानबीन की। रवींद्र यादव वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं।

विज्ञापन


यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। छापेमारी के बाद रवींद्र यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांचकी जा रही है। छापेमारी में भूखंड, स्कूल, कॉलेज आदि के दस्तावेज बरामद हुए हैं। ये संपत्तियां एटा, लखनऊ, नोएडा व अन्य जगहों की बताई जा रही हैं।

नोएडा अथॉरिटी के निलंबित अफसर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा - फोटो : अमर उजाला

अकूत संपत्ति का खुलासा

छापेमारी में पता चला कि रवींद्र के पास नोएडा में तीन मंजिला मकान है। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। इसके अलावा घर में 37 लाख रुपये के सुख-सुविधाओं का सामान व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हैं। छापेमारी में जो संपत्ति बरामद हुई है, उसमें 62 लाख 44 हजार के गहने हैं। साथ ही दो लाख 47 हजार रुपये की नकदी मिली है। 

घर से मिले अहम कागजात... खुलेंगे बड़े राज

टीम रवींद्र के घरवालों से पूछताछ कर रही है। उसके विदेश यात्रा से लेकर अन्य जानकारी जुटा रही है। घर से बरामद इनोवा व क्विड कार की भी जानकारी जुटा रही है। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों के छह  खातों, पॉलिसियों और निवेश से संबंधी अभिलेख मिले हैं। 

अलग-अलग स्थानों पर करीब एक दर्जन भूमि खरीदने के भी कागज मिले हैं। मकान से अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल, मलाजनी, तहसील जसवंत नगर (इटावा) के पंजीकरण संबंधी कागजात भी मिले हैं। 
विज्ञापन

करोड़ों से बनाया है स्कूल

जांच के दौरान करीब 15 करोड़ संपत्ति के स्कूल का खुलासा हुआ। जो इटावा के जसवंत नगर स्थित अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल है। स्कूल सोसाइटी का अध्यक्ष रवींद्र का पुत्र निखिल यादव है। स्कूल में महंगे उपकरण एवं फर्नीचर लगाए गए हैं। इनकी कीमत दो करोड़ आंकी गई है। स्कूल में 1.04 करोड़ की 10 बसें संचालित हैं। अभी जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें