फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम के नजारे: ऑस्ट्रेलियन फैंस ने लगाए भारत माता की जय के नारे, पुष्पा के गाने में झूम उठे वार्नर

Fri, 13 Oct 2023 07:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच इकाना स्टेडियम में हुए मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर कुछ दिलचस्प नजारे देखने को मिले।
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मैच में कई ऐसे लम्हें आए जब दर्शकों का मनोरंजन हुआ। यहां फिल्मी गाने भी हुए और आएगा तो मोदी ही के पोस्टर भी दिखाए गए। 
विज्ञापन


मैच शुरु होने के पहले एक आस्ट्रेलिया फैंस भारतीय दर्शकों के बीच सेलिब्रेटी बन गया। दरअसल वह लहजे में वह भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहा था। उसे ऐसा करते देख आसपास की भीड़ उसके पास जुट गई। 

आएगा तो मोदी ही 

स्टेडिमय में दिखे ऐसे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
एक दिलचस्प नजारा और रहा। दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही पुष्पा फिल्म का गाना तेरी झलक... बजा। क्षेत्ररक्षण कर रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर झूम उठे। उन्हें नाचते देख मुकाबला देख रहे दर्शकों ने भी गाने का आनंद उठाया शुरू कर दिया। 

यूपी में मैच हो और राजनीतिक माहौल ना बने यह संभव ही नहीं। स्टेडियम में एक दर्शक आएगा तो मोदी ही का एक बैनर लेकर आ गया। यह बैनर लोगों के बीच दिलचस्पी का केंद्र बना।
विज्ञापन

गर्मी ने किया परेशान

दर्शकों की संख्या कम नजर आ रही है। सीटें खाली हैं। - फोटो : amar ujala
एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ भारत का मैच नहीं। इकाना स्टेडियम में विश्वकप का आगाज तो हो गया, लेकिन दर्शकों ने मैच देखने के लिए स्टेडियम का रुख नहीं किया। पचास हजार की कुल क्षमता वाले इकना स्टेडियम में मुकाबले के पहले घंटे पांच हजार दर्शक ही पहुंचे। शाम होते-होते यह संख्या बढ़नी शुरू हुई और दक्षिण अफ्रीका की पारी के खत्म होने तक संख्या तकरीबन पच्चीस हजार तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें