फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिजली कर्मियों से रियायती दर पर बिजली की सुविधा वापस लेना गलत’कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने जताई कड़ी आपत्ति

Mon, 06 Jun 2022 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बिजली कर्मचारियों से रियायती दरों पर बिजली देने की सुविधा वापस लेने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने मामले में ऊर्जा मंत्री को गलत सूचना देकर भ्रमित करने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मियों को रियायती दर पर दी जाने वाली बिजली की सुविधा वापस लेने की घोषणा पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


समिति के संयोजक शैलेंद्र दूबे ने कहा है कि बिजली कर्मियों को यह सुविधा इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक्ट 1999 और ट्रांसफर स्कीम 2000 के तहत मिल रही है। इसलिए इसे वापस लेना एक्ट का उल्लंघन है।
विज्ञापन


समिति ने ऊर्जा निगम प्रबंधन पर पर ऊर्जा मंत्री को गलत सूचना देकर इस मामले में भ्रमित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन कर बिजली कर्मियों को मिल रही रियायती दर पर बिजली की सुविधा में छेड़छाड़ की गई तो सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें